Government Launches Umeed Portal for Improved Waqf Management in India वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन को ‘उम्मीद पोर्टल लांच, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsGovernment Launches Umeed Portal for Improved Waqf Management in India

वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन को ‘उम्मीद पोर्टल लांच

केंद्र सरकार ने वक्फ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए 'उम्मीद पोर्टल' लॉन्च किया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह पोर्टल वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में पारदर्शिता और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 6 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन को ‘उम्मीद पोर्टल लांच

वक्फ संशोधन कानून के बाद केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए ‘उम्मीद पोर्टल लांच किया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह पोर्टल भारत में वक्फ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए पहला महत्वपूर्ण कदम है। इससे वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही बेहतर देखरख और पारदर्शिता आएगी। ‘उम्मीद पोर्टल की शुरुआत करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि यह पोर्टल किसी भी तरह से कानून या संविधान का उल्लंघन नहीं करता है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के इस पोर्टल की कानूनी वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर कानूनी तौर पर कोई रोक नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग राजनीतिक कारणों से वक्फ संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वह इस कानून के उद्देश्यों से पूरी तरह वाकिफ नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आखिर में जब महिलाओं और बच्चों को मदद मिलेगी और सकारात्मक परिणाम दिखेंगे तो यह लोग पीछे हट जाएंगे। केंद्र सरकार ने ऐसे वक्त यह पोर्टल लांच किया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इस पोर्टल से पूरे भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में व्यापक बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक भागीदारी आएगी। सरकार को उम्मीद है कि यह पोर्टल यह वक्फ संपत्ति प्रबंधन तथा प्रशासन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। आम मुसलमानों को लाभ पहुंचेगा। तीन लेयर व्यवस्था ‘उम्मीद पोर्टल को मोबाइल नंबर और ईमेल पर आने वाले ओटीपी के जरिए वेरीफाई कर लॉग इन किया जा सकता है। इसमें सबसे पहले मुतवल्ली या राज्य वक्फ बोर्ड का अधिकृत व्यक्ति वक्फ संपत्ति को रजिस्टर करने के लिए विवरण भरेगा। जिला स्तर का कोई अधिकारी संपत्ति के विवरण की जांच करेगा। इसके बाद वक्फ बोर्ड का सीईओ या राज्य वक्फ बोर्ड की तरफ से अधिकृत कोई अधिकारी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन को अप्रूवल देगा। इसके बाद 17 डिजिट की आईडी दी जाएगी। छह माह में रजिस्ट्रेशन सभी वक्फ संपत्तियों का छह माह में ‘उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। केंद्रीय मंत्री ने सभी राज्यों के वक्फ बोर्डों से किसी तरह की परेशानी से बचने वक्फ संपत्तियों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है। सरकार का कहना है कि ‘उम्मीद पोर्टल का मकसद वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।