केजरीवाल ने पानी पर सिर्फ राजनीति की हम काम करेंगे : नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीनायब सिंह सैनी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ पानी समेत अन्य मुद्दों बात की

- हरियाणा के सीएम ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ पानी समेत अन्य मुद्दों बात की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली की सीएम और कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुई बैठक में राजधानी में पानी की किल्लत, यमुना नदी की सफाई समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी। हमने विकसित दिल्ली और हरियाणा के लिए बेहतर समन्वय के साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की है। बैठक में मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं दिल्ली में जीत के लिए और बेहतर सरकार चलाने के लिए रेखा गुप्ता और उनकी मंत्रीमंडल को बधाई देता हूं। दिल्ली की जनता का विशेष तौर पर धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने केंद्र में मोदी सरकार की नीतियों को स्वीकार किया है। दिल्ली की सत्ता से ऐसे व्यक्ति को बाहर किया है, जो सिर्फ सब्जबाग दिखाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली और हरियाणा सरकार उन सभी कामों को धरातल पर उतारने का काम करेगी, जिसपर पिछली सरकार ने सिर्फ राजनीति की है। हम लोगों के जीवन को सरल सुगम बनाने के लिए काम करेंगे। दिल्ली और हरियाणा विकसित राज्य बने उसपर काम करेंगे। दिल्ली में पानी की किल्लत के सवाल पर सैनी ने कहा कि गर्मी में पानी की ज्यादा खपत होती है। उसकी वजह से मांग भी ज्यादा रहती है। पहले दिल्ली के अंदर केजरीवाल की सरकार थी। वह सिर्फ पानी पर राजनीति करते थे। अब पंजाब के अंदर भी उनकी सरकार है, दिल्ली में हार चुके हैं तो फिर पानी पर राजनीति करते हुए वहां से पानी कम कर दिया है। वह पंजाब से पानी रोककर दिल्लीवालों पर गुस्सा निकाल रहे हैं, लेकिन यह गुरुओं की परंपरा नहीं है। गुरुओं का अनुसरण करना चाहिए, लेकिन केजरीवाल लोगों के हित के बारे में सोचते ही नहीं है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पानी रोका यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय संस्कृति है कि अगर घर में कोई व्यक्ति आ जाता है तो सबसे पहले पानी देकर उसका स्वागत करते है। मगर कुछ समय की बात है पंजाब से आप की सरकार चली जाएगी। वहां भी कमल खिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।