एनडीए के पासिंग आउट परेड में दिखी नारी शक्ति
पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की पासिंग आउट परेड में 17 महिला कैडेट ने 300 से अधिक पुरुष कैडेट के साथ हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया। यह एनडीए में महिला कैडेट का पहला बैच है। जनरल वीके सिंह ने...

पुणे, एजेंसी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) पुणे के पासिंग आउट परेड में नारी शक्ति का बोलबाला रहा। परेड में 300 से अधिक पुरुष कैडेट के साथ 17 महिला कैडेट ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया। एनडीए में पुरुष और महिला कैडेट का यह पहला बैच है। कैडेट खड़कवासला में त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी के खेत्रपाल परेड ग्राउंड में जब कदमताल करते दिखे तो सबका सीना गर्व से फूल गया। मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह पासिंग आउट परेड के निरीक्षण अधिकारी थे। उन्होंने महिला कैडेट को लेकर कहा कि मैं एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता हूं जब इनमें से कोई एक महिला अपनी सेवा के क्षेत्र में सर्वोच्च भूमिका निभाएंगी।
अकादमी के कैडेट कैप्टन उदयवीर नेगी ने 148वें पाठ्यक्रम की परेड की कमान संभाली। इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन जनरल सिंह ने कहा कि आज अकादमी के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि एनडीए से महिला कैडेट का पहला बैच पासिंग आउट परेड में शामिल हुआ है। यह समावेशिता और सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। अधिकारी युवतियां नारी शक्ति का प्रतीक हैं, जो न केवल महिलाओं के विकास बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का प्रतीक हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।