India Confident to Host 2030 Commonwealth Games Mansukh Mandaviya खेल : राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भरोसा : मांडविया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia Confident to Host 2030 Commonwealth Games Mansukh Mandaviya

खेल : राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भरोसा : मांडविया

राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भरोसा : मांडविया नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 10 April 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
खेल : राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भरोसा : मांडविया

राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भरोसा : मांडविया नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख मांडविया को भरोसा है कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार हासिल कर लेगा। उन्होंने गुरुवार को कहा, मुझे जानकारी मिली है कि कनाडा और नाइजीरिया ने रुचि दिखाई है, लेकिन हमें विश्वास है कि भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलेगी। बढ़ती लागत के कारण ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के बाद से ही इन खेलों को मेजबान देश मिलने में संघर्ष करना पड़ रहा है। मांडविया ने यह भी कहा कि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ सलाह-मश्विरा जारी है। जून में नई आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री के कार्यभार संभालने के बाद भारत अपनी प्रस्तुति देने के लिए तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।