शरणजीत सिंह की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
नई दिल्ली में शनिवार को सितार वादक शरणजीत सिंह मंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचीन कला केन्द्र और गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा द्वारा आयोजित संगीत समारोह में उन्होंने राग सांझ स्वरावली में...

नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी में युवा सितार वादक शरणजीत सिंह मंड की प्रस्तुति ने शनिवार को दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचीन कला केन्द्र एवं गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा, राजघाट द्वारा संचालित नवोदित कलाकार समिति के संयुक्त तत्वावधान में मासिक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध सितार वादक पंडित हरविन्दर शर्मा के शिष्य शरणजीत सिंह मंड ने कार्यक्रम में राग सांझ स्वरावली में आलाप, जोड़, झाला प्रस्तुत करके दो बंदिशें प्रस्तुत कीं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति का समापन राग भैरवी में निबद्ध 'चदरिया झीनी रे झीनी' से किया। उनके साथ तबला बनारस घराने के सुप्रसिद्ध तबलाविद डॉ. महेन्द्र प्रसाद शर्मा 'बम बम' ने संगत की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।