Indian Army Unveils Statue of Maratha Warrior Chhatrapati Shivaji in Eastern Ladakh पूर्वी लद्दाख में शिवाजी की प्रतिमा स्थापित, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Army Unveils Statue of Maratha Warrior Chhatrapati Shivaji in Eastern Ladakh

पूर्वी लद्दाख में शिवाजी की प्रतिमा स्थापित

भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित की है। यह स्थल पैंगोंग झील के करीब 14,300 फीट की ऊंचाई पर है। यह कार्यक्रम भारतीय शासक की विरासत का जश्न मनाता है, जो...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 Dec 2024 07:43 PM
share Share
Follow Us on
पूर्वी लद्दाख में शिवाजी की प्रतिमा स्थापित

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित की है। यह स्थल चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब पैंगोंग झील के तट पर 14,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सेना की लेह स्थित 14 कोर ने यह जानकारी दी। सेना ने कहा कि गुरुवार को 14 कोर (फायर एंड फ्यूरी कोर) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम भारतीय शासक की अटूट भावना का जश्न मनाता है। उनकी विरासत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। सेना भारत की प्राचीन रणनीतिक सूझबूझ को समकालीन सैन्य क्षेत्र में एकीकृत करने के प्रयास कर रही है।

शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण भारत और चीन द्वारा डेमचोक और देपसांग के अंतिम दो घर्षण बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी करने के कुछ सप्ताह बाद हुआ। 21 अक्तूबर को बनी सहमति के बाद, दोनों पक्षों ने दो शेष घर्षण बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी कर ली।

पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध 5 मई, 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद शुरू हुआ था। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने 2021 में पैंगोंग त्सो के उत्तरी और दक्षिणी तट पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।