शैक्षणिक संस्थान इस साल 10 करोड़ पौधे लगाएंगे: प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का दूसरा चरण शुरू किया, जिसमें 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने 2070 तक शून्य उत्सर्जन और सतत विकास लक्ष्यों पर...

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को एक अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत देशभर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। प्रधान ने ‘एक पेड़ मां के नाम के दूसरे चरण की शुरुआत के दौरान, इस बात पर जोर दिया कि अगली पीढ़ी को 2070 तक शून्य उत्सर्जन लक्ष्य और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, इस बार, देशभर में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसे एक जन आंदोलन बनाने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के दूसरे संस्करण को गति देनी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष शिक्षण संस्थानों ने देशभर में पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाए थे। उन्होंने कहा, स्कूलों में मिशन लाइफ के लिए इको क्लब छात्रों को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित चिंताओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रधान ने कहा कि विश्व की तुलना में भारत कभी भी प्रदूषण फैलाने वाला देश नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता पूरे विश्व को एक परिवार मानती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।