Indian Filmmaker Payal Kapadia Awarded French Honor for Cinematic Contributions फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को मिला फ्रेंच नागरिक सम्मान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Filmmaker Payal Kapadia Awarded French Honor for Cinematic Contributions

फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को मिला फ्रेंच नागरिक सम्मान

नई दिल्ली, पायल कपाड़िया को उनके फिल्मी योगदान के लिए फ्रेंच नागरिक सम्मान मिला है। उनकी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को कांस फिल्म महोत्सव में ग्रांड पिक्स अवार्ड मिला था। कपाड़िया को मुंबई में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 24 April 2025 05:24 PM
share Share
Follow Us on
फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को मिला फ्रेंच नागरिक सम्मान

नई दिल्ली, एजेंसी जानी-मानी भारतीय फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को फिल्मों में उनके योगदान के लिए फ्रेंच नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है।

कपाड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट को पिछले साल ही कांस फिल्म महोत्सव में ग्रांड पिक्स अवार्ड मिला था। फिल्म भारत व फ्रांस के साझा निर्माण में बनी थी।

मुंबई में जन्मी कपाड़िया को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में फ्रांस के कॉन्सुल जनरल जीन-मार्क सेरे-चार्लेट ने ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स से सम्मानित किया।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार पायल को यह सम्मान सिनेमा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान व भारत की मौलिक आवाजों को विश्व स्तर तक ले जाने के लिए दिया गया है। यह सम्मान फ्रांस के शीर्ष सम्मानों में से एक है। इस उपलब्धि पर पायल ने फ्रांस की सरकार का आभार जताते हुए इसे गौरव की बात बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।