Indian Squash Player Velavan Senthilkumar Advances to Quarterfinals of Asian Championship खेल : सेंथिलकुमार एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Squash Player Velavan Senthilkumar Advances to Quarterfinals of Asian Championship

खेल : सेंथिलकुमार एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी वेलावान सेंथिलकुमार ने एशियाई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने सीधे गेमों में जापान के टोमोटाका एंडो को हराया। सेंथिलकुमार का सामना अब जोआचिम चुआह से होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
खेल : सेंथिलकुमार एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

कुचिंग (मलेशिया), एजेंसी। भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी वेलावान सेंथिलकुमार ने शानदार जीत के साथ एशियाई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने बुधवार को आसानी से सीधे गेमों में जीत दर्ज की। सेंथिलकुमार ने जापान के टोमोटाका एंडो को 11-3, 11-1, 11-4 से पराजित किया। भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ एंडो सिर्फ आठ अंक ही जुटा पाए। भारतीय खिलाड़ी का सामना अब जोआचिम चुआह से होगा। पिछली बार के रजत विजेता सेंथिलकुमार अपने पदक का रंग सुनहरी करने के लक्ष्य के साथ पहुंचे हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो सौरव घोषाल 2019 के बाद यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

वह टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती बचे हैं। सूरज चंद अंतिम-16 में स्थान खिलाड़ी अमीषनराज चंद्रन से कड़े मुकाबले में 11-5, 3-11, 4-11, 3-11 से हार गए। महिला वर्ग में जोशना चिनप्पा और आकांक्षा का अभियान दूसरे दौर में ही थम गया। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब एकल में भारतीय महिला खिलाड़ी बिना पदक के लौटेंगे। जोशना ने 2019 में स्वर्ण पदक जीता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।