सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सौ से ज्यादा उपग्रहों की जरूरत : इसरो प्रमुख
इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि भारत को सीमा सुरक्षा और तटीय निगरानी के लिए 100 से 150 उपग्रहों की आवश्यकता है। वर्तमान में भारत के पास 55 उपग्रह हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। तीन वर्षों में ये...

चेन्नई, एजेंसी। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बुधवार को कहा कि भारत को सीमा सुरक्षा और तटीय निगरानी मजबूत करने के लिए 100 से 150 उपग्रहों की जरूरत है। अगले तीन साल में इस दिशा में कार्य किए जाएंगे। वर्तमान में भारत लगभग 55 उपग्रह संचालित करता है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। भारत की सीमा बहुत बड़ी है और इसकी तटरेखा 7,500 किलोमीटर है। अंतरिक्ष विभाग के सचिव नारायणन ने कहा कि इन्हीं कारणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार के लिए कदम उठाए हैं। सुधार के तहत रॉकेट और उपग्रहों के निर्माण में निजी कंपनियां हिस्सा ले सकती हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए बहुत सारे उपग्रहों की आवश्यकता है। अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों के माध्यम से हम उपग्रहों के निर्माण के लिए निजी कंपनियों को ला सकते हैं। तीन वर्षों में हम 100 से 150 और उपग्रह जोड़ेंगे। इन सभी उपग्रहों के साथ हम देश की पूरी तरह से निगरानी कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।