JP Nadda Denies Return to Himachal Pradesh Politics Amid BJP President Election Speculations हिमाचल की राजनीति में मेरी वापसी की कोई संभावना नहीं: नड्डा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJP Nadda Denies Return to Himachal Pradesh Politics Amid BJP President Election Speculations

हिमाचल की राजनीति में मेरी वापसी की कोई संभावना नहीं: नड्डा

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य की राजनीति में वापसी की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह एक जिम्मेदार पद पर हैं और राज्य में लौटने की कोई योजना नहीं है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 20 April 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल की राजनीति में मेरी वापसी की कोई संभावना नहीं: नड्डा

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), एजेंसी। भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव की संभावनाओं के बीच पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी से रविवार को इनकार कर दिया। नड्डा फरवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए और तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से विस्तार पा रहे हैं। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं एक जिम्मेदार पद पर हूं और राज्य में वापस आने की कोई संभावना नहीं है। सूत्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आने वाले दिनों में कई राज्य इकाइयों के प्रमुखों को चुनने की प्रक्रिया में जुटी है। पार्टी के एक नेता ने कहा था, कुछ राज्यों में नियुक्ति हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। नड्डा ने रविवार को एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव जल्द किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।