Justice Bhushan Ramkrishna Gavai Sworn in as 52nd Chief Justice of India जस्टिस गवई सीजेआई के पद पर आज लेंगे शपथ, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsJustice Bhushan Ramkrishna Gavai Sworn in as 52nd Chief Justice of India

जस्टिस गवई सीजेआई के पद पर आज लेंगे शपथ

नई दिल्ली। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बुधवार को 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। वह दलित समुदाय से दूसरे सीजेआई हैं। उनकी नियुक्ति निवर्तमान सीजेआई संजीव खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद हुई...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 May 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
जस्टिस गवई सीजेआई के पद पर आज लेंगे शपथ

नई दिल्ली। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बुधवार को देश के 52वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के पद पर शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाएंगी। न्यायपालिका के इतिहास में जस्टिस गवई दूसरे सीजेआई होंगे जो दलित समुदाय से हैं। दलित समुदाय से आने वाले पहले सीजेआई केजी बालकृष्णन थे। मुख्य न्यायाधीश के पद पर जस्टिस गवई की नियुक्ति निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना के सेवानिवृत होने के बाद हुई है। 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस गवई 23 नवंबर, 2025 को बतौर सीजेआई सेवानिवृत होंगे। वह प्रसद्धि राजनीतज्ञि, प्रमुख अंबेडकरवादी, पूर्व सांसद एवं कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके आरएस गवई के पुत्र हैं।

नागपुर वश्विवद्यिालय से बीए एलएलबी की डग्रिी पूरी करने के बाद जस्टिस गवई 16 मार्च, 1985 को वकालत शुरू की थी। उन्हें 14 नवंबर, 2003 को उच्च न्यायालय के अतिरक्ति न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह 12 नवंबर, 2005 को बम्बई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश बने।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।