खेल : अलेक्ना ने चक्का फेंक में अपना ही विश्व रिकॉर्ड सुधारा
लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना ने ओक्लाहोमा थ्रोज सीरीज़ वर्ल्ड इनविटेशनल में 75.56 मीटर चक्का फेंककर अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उन्होंने 74.89 मीटर की दूरी नापकर अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था।...

रमोना (अमेरिका), एजेंसी। लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चक्का फेंक में अपने विश्व रिकॉर्ड को दो बार पीछे छोड़ दिया। उन्होंने ओक्लाहोमा थ्रोज सीरीज़ वर्ल्ड इनविटेशनल प्रतियोगिता में 247 फीट, नौ इंच (75.56 मीटर) चक्का फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इससे पहले अपने शुरुआती प्रयास में 74.89 मीटर चक्का फेंककर अपने पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था। पिछले साल इसी प्रतियोगिता में उन्होंने 1986 से चला आ रहा विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के मैट डेनी ने 74.78 मीटर की दूरी नापकर कुछ समय के लिए रिकॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन 22 वर्षीय अलेक्ना ने जल्द ही फिर से उसे अपने नाम कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।