Minister Jyotiraditya Scindia Reviews Development Projects in Manipur मणिपुर में क्रियान्वित परियोजनाओं की सिंधिया ने की समीक्षा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMinister Jyotiraditya Scindia Reviews Development Projects in Manipur

मणिपुर में क्रियान्वित परियोजनाओं की सिंधिया ने की समीक्षा

इंफाल में, उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मणिपुर में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं की गति बढ़ाने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 April 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
मणिपुर में क्रियान्वित परियोजनाओं की सिंधिया ने की समीक्षा

इंफाल, एजेंसी उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मणिपुर में प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

जारी बयान के अनुसार सिंधिया व प्रदेश के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में इंफाल के राजभवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वस्तु स्थिति के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में सिंधिया ने अधिकारियों को विश्वविद्यालय, आईटी-एसईजेड व अस्पतालों जैसे आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की रफ्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने हथकरघा, खेल, पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, कृषि जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।

इसके बाद मंत्री ने उत्तर-पूर्व क्षेत्रों में खेलों पर उच्च स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में भी भाग लिया। बैठक में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई. पट्टोन व मेघालय और मणिपुर से भी प्रतिनिधियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। बैठक में प्रतिभा की पहचान, प्रशिक्षण, प्रशिक्षण संस्थानों का विकास जैसे बिंदुओं को महत्वपूर्ण माना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।