Mumbai Cricket Association Denies Rumors of Suryakumar Yadav Joining Goa Team खेल : सूर्यकुमार नहीं छोड़ेंगे मुंबई : एमसीए, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Cricket Association Denies Rumors of Suryakumar Yadav Joining Goa Team

खेल : सूर्यकुमार नहीं छोड़ेंगे मुंबई : एमसीए

मुंबई क्रिकेट संघ ने सूर्यकुमार यादव के गोवा जाने की योजना की खबरों का खंडन किया। एमसीए ने कहा कि सूर्य मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवा ओपनर यशस्वी ने पहले ही गोवा जाने की घोषणा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 3 April 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
खेल : सूर्यकुमार नहीं छोड़ेंगे मुंबई : एमसीए

मुंबई, एजेंसी। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया कि सूर्यकुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए गोवा जाने की योजना बना रहे हैं। एमसीए ने कहा कि भारत का टी-20 कप्तान खेल के प्रत्येक प्रारूप में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुंबई के युवा ओपनर यशस्वी रणजी टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ कथित मतभेदों के कारण पहले ही गोवा जाने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि वह तभी गोवा से जुड़ पाएंगे जब बीसीसीआई अपनी अंतर-राज्य स्थानांतरण विंडो खोलेगा। बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सूर्यकुमार, रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई रणजी टीम छोड़ सकते हैं।

असल में सूर्य ने खुद ही अपने एक्स हैंडल पर इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। एमसीए सचिव अभय हदाप ने कहा, संघ को सूर्य के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ गोवा की टीम से जुड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की जानकारी है। एमसीए के अधिकारियों ने सुबह सूर्य से बात की। हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। वह मुंबई की तरफ से खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसे कर गर्व महसूस करते हैं। इसकी भी पुष्टि की जा सकती है कि हैदराबाद के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा के गोवा में जाने की खबरें गलत पाई गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।