Mumbai Indians Set Target of 185 Runs Against Punjab Kings with Surya Kumar s Half-Century सूर्यकुमार का अर्धशतक, मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 185 रन का लक्ष्य दिया - (A), Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Indians Set Target of 185 Runs Against Punjab Kings with Surya Kumar s Half-Century

सूर्यकुमार का अर्धशतक, मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 185 रन का लक्ष्य दिया - (A)

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 184 रन का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 57 रन की पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह मैच प्लेऑफ के लिए महत्वपूर्ण था और दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
सूर्यकुमार का अर्धशतक, मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 185 रन का लक्ष्य दिया - (A)

इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 185 रन का लक्ष्य दिया, सूर्यकुमार पचासा बनाने के बाद आखिरी गेंद पर आउट हुए सूर्यकुमार के अर्धशतक से मुंबई मजबूत 52 रन मुंबई की टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर बनाए 57 रन सूर्या ने 39 गेंदों पर छह चौके, एक छक्के से बनाए 05 अर्धशतक सूर्या ने बनाए इस सत्र में 14 मुकाबलों में 45 रन रोहित-रेयान ने पहले विकेट के लिए 31 रन में बनाए जयपुर, एजेंसी। सूर्यकुमार कुमार यादव के अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकीं दोनों टीम के बीच हो रहे इस मुकाबले की विजेता टीम लीग चरण के बाद शीर्ष दो में रह सकती है। आतिशी अर्धशतक जड़ा : सोमवार को सूर्यकुमार ने 39 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजों की मददगार पिच पर मुंबई ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और रेयान रिकेल्टन (27), कप्तान हार्दिक पांड्या (26), रोहित शर्मा (24) और नमन धीर (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने 28, मार्को यानसेन ने 34 और विजय कुमार विशाख ने 44 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। सतर्क शुरुआत : टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस को सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (27) ने सतर्क शुरुआत दिलाई। रिकेल्टन ने रोहित शर्मा के साथ 45 रन जोड़े। रिकेल्टन ने अर्शदीप सिंह पर चौके के साथ शुरुआत की और फिर काइल जेमीसन पर भी दो चौके जड़े। रोहित ने भी मार्को यानसेन की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए जबकि रिकेल्टन ने अर्शदीप पर दो और चौके मारे। रोहित ने बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार (एक विकेट) का स्वागत लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ किया। रिकेल्टन हालांकि यानसेन की उछाल लेती गेंद को पुल करने की कोशिश में मिड ऑफ पर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 20 गेंद पर पांच चौके मारे। मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 52 रन बनाए। धमाकेदार शुरुआत : सूर्यकुमार यादव ने आते ही यानसेन पर चौका जड़ा और फिर हरप्रीत की गेंद को भी बाउंड्री पर भेजा। उन्होंने नौवें ओवर में यानसेन पर दो चौके और एक छक्का मारा। सूर्यकुमार ने इसके साथ लगातार 14वीं बार 25 रन के आंकड़े को पार किया। निहाल वढेरा ने इसके बाद हरप्रीत की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर रोहित का शानदार कैच लपका। रोहित ने 21 गेंद में 24 रन बनाए। तिलक वर्मा की खराब फॉर्म जारी रही। वह सिर्फ एक रन बनाने के बाद विजय कुमार विशाख की गेंद पर अर्शदीप को कैच दे बैठे। विल जैक्स (17) ने आते ही यानसेन पर लगातार दो चौके मारे और फिर विशाख पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर यानसेन को कैच दे बैठै। पांड्या को मिला मौका : मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को खाता खोले बिना ही जीवनदान मिला जब विशाख ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया। मुंबई के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। हार्दिक ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए हरप्रीत पर छक्का और अर्शदीप पर चौके के साथ 15 ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर 131 रन तक पहुंचाया। हार्दिक ने रन गति बढ़ाने का प्रयास करते हुए यानसेन पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए। उन्होंने 15 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और दो चौके से 26 रन बनाए। नमन धीर ने 19वें ओवर में विशाख पर लगातार दो छक्के मारे। सूर्यकुमार ने भी इसी ओवर में दो चौके और दो रन के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अर्शदीप ने अंतिम ओवर में नमन (20) को प्रियांश आर्य के हाथों कैच कराया और अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार को पगबाधा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।