Mumbai Police Rescue Kidnapped 3-Month-Old Baby Woman Arrested मुंबई : अपहृत बच्ची 24 घंटे के अंदर बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Police Rescue Kidnapped 3-Month-Old Baby Woman Arrested

मुंबई : अपहृत बच्ची 24 घंटे के अंदर बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पनवेल स्टेशन के बाहर से अगवा की गई तीन माह की बच्ची को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। आरोपी महिला रोशनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को उसकी मां को सौंपा गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 04:53 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई : अपहृत बच्ची 24 घंटे के अंदर बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित पनवेल स्टेशन के बाहर से अगवा तीन माह की बच्ची को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल तलाश लिया। इस घटना के संबंध में एक महिला रोशनी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पनवेल कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को अगवा कर लिया था। तब वह अपनी मां के साथ स्टेशन के बाहर मौजूद थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए पांच टीम गठित कीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्टेशन के आसपास के क्षेत्र का सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

उसमें एक महिला को बच्ची को लेकर पुणे जाने वाली ट्रेन में सवार होते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने करजत, लोनावला, दौण्ड और पुणे के अन्य स्थानों पर टीम रवाना कीं। बाद में पुलिस को पता चला कि संदिग्ध महिला लोनावला से वापस पनवेल लौट आई है। शनिवार को पुलिस ने कलंबोली अग्निशमन केंद्र के पास महिला को बच्ची के साथ देखा और तुरंत उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची को सकुशल उसकी मां को सौंप दिया गया है। आरोपी महिला की पहचान 35 वर्षीय रोशनी विनोद वागेश्री के रूप में हुई है। वह पनवेल रेलवे स्टेशन के सामने स्थित झोपड़पट्टी में रहती है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।