Nikhil Pawan Kalyan Appointed as Odisha s Census Director Amid Upcoming National Census ओडिशा : आईएएस निखिल कल्याण बने जनगणना संचालन निदेशक, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNikhil Pawan Kalyan Appointed as Odisha s Census Director Amid Upcoming National Census

ओडिशा : आईएएस निखिल कल्याण बने जनगणना संचालन निदेशक

केंद्र ने आईएएस अधिकारी निखिल पवन कल्याण को ओडिशा में जनगणना संचालन निदेशक और नागरिक पंजीकरण निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। यह निर्णय ओडिशा में आगामी जनगणना की तैयारी के लिए लिया गया है, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
ओडिशा : आईएएस निखिल कल्याण बने जनगणना संचालन निदेशक

भुवनेश्वर, एजेंसी। केंद्र ने आईएएस अधिकारी निखिल पवन कल्याण को ओडिशा में जनगणना संचालन निदेशक (डीसीओ) और नागरिक पंजीकरण निदेशक (डीसीआर) के रूप में नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने सोमवार को ओडिशा के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में एक निर्देश जारी किया। इसमें ओडिशा सरकार से 2012 बैच के आईएएस अधिकारी कल्याण को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से तुरंत मुक्त करने को कहा गया, ताकि वह इस महत्वपूर्ण नई भूमिका को संभाल सकें। निर्देश में कहा गया है कि निखिल पवन कल्याण का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 तक या अगले आदेश तक चलेगा।

अधिकारी ने कहा कि ओडिशा में आगामी राष्ट्रव्यापी जनगणना की तैयारी के लिए एक वरिष्ठ नौकरशाह की नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें जाति गणना को शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि मूल रूप से जनगणना 2021 में निर्धारित की गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे नहीं किया जा सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।