Odisha 10 Arrested in Gang Rape of 20-Year-Old Student at Gopalpur Beach ओडिशा के बीच पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले दस गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOdisha 10 Arrested in Gang Rape of 20-Year-Old Student at Gopalpur Beach

ओडिशा के बीच पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले दस गिरफ्तार

--रविवार रात की है घटना, एक निजी कॉलेज में पढ़ती है छात्रा --प्रदेश के उपमुख्यमंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 June 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
ओडिशा के बीच पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले दस गिरफ्तार

भुवनेश्वर/बरहामपुर, एजेंसी। ओडिशा के प्रसिद्ध गोपालपुर बीच पर 20 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मंगलवार को दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात की है। एक निजी कॉलेज की छात्रा अपने प्रेमी के साथ बीच पर गई थी। दोनों बैठे थे तभी दस लोगों का समूह उनके पास आया। कुछ लोगों ने प्रेमी को घेर लिया। इसके बाद छात्रा के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे। इसी दौरान उनको पकड़ लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता तीन अन्य छात्राओं के साथ एक निजी मेस में रहती थी। इस बीच, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि उन्होंने एसपी सरवण विवेक एम से बात की है। मामले में विस्तृत जांच और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।