भगदड़ पैकेज::::बेंगलुरु की घटना दिल दहला देने वाली: मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ में लोगों की मौत को चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने...

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरु में भगदड़ में लोगों की मौत चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली है। ‘एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुर्मु ने कहा कि बेंगलुरु के एक स्टेडियम में हुई दुखद घटना में लोगों की मौत चौंकाने वाली है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। उधर, कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बुधवार को राज्य सरकार से उन गलतियों की गहन जांच करने का आग्रह किया, जिसके कारण आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर दुखद घटना हुई।
उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता सुनिश्चित करने को भी कहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।