Punjab Kings and Delhi Capitals Players Transported Under Heavy Security खेल : धर्मशाला से जालंधर होते हुए विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे खिलाड़ी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPunjab Kings and Delhi Capitals Players Transported Under Heavy Security

खेल : धर्मशाला से जालंधर होते हुए विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे खिलाड़ी

धर्मशाला से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की और फिर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 May 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
खेल : धर्मशाला से जालंधर होते हुए विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे खिलाड़ी

धर्मशाला, एजेंसी। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। उसके बाद विशेष ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, सुबह खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रसारण कर्मियों सहित दोनों टीमों के पूरे दल को लगभग 40 से 50 छोटे वाहनों में धर्मशाला से पंजाब की सीमा पर स्थित होशियारपुर ले जाया गया। इस काफिले को कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई। वाहनों के होशियारपुर पहुंचने के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।

वहां से उन्हें विशेष रूप से तैयार ट्रेन में सवार होने के लिए जालंधर ले जाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।