Rahul Gandhi Strengthens Congress in Madhya Pradesh for Mission-2028 राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने भोपाल पहुंचे , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRahul Gandhi Strengthens Congress in Madhya Pradesh for Mission-2028

राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने भोपाल पहुंचे

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए मिशन-2028 का अभियान शुरू किया। उन्होंने कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने भोपाल पहुंचे

भोपाल, एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश में मिशन-2028 के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के लिए मंगलवार को भोपाल पहुंचे। अभियान शुरू करने से पहले राहुल ने कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक को संबोधित किया और वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी, संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल, पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

इससे पहले, पटवारी और कमलनाथ ने हवाई अड्डे पर राहुल का स्वागत किया। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने ‘संगठन सृजन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से इसे शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम लंबे समय से राज्य में सत्ता में नहीं हैं और मिशन-2028 के तहत हम राज्य में फिर से अपनी सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। --- पोस्टर से पटा शहर राहुल की भोपाल यात्रा के मद्देनजर कांग्रेस ने जोर-शोर से तैयारियां की हैं। पूरे शहर को उनके पोस्टर से पाट दिया है, वहीं सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच 15 महीने की संक्षिप्त अवधि के लिए राज्य की सत्ता में थी। इसे छोड़कर, कांग्रेस 2003 से मध्यप्रदेश में सत्ता से बाहर है। राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2028 में प्रस्तावित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।