Russian Woman s Phone Snatched at Kashmiri Gate Cemetery FIR Registered कब्रिस्तान घूमने आई रूसी महिला का फोन छीना, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRussian Woman s Phone Snatched at Kashmiri Gate Cemetery FIR Registered

कब्रिस्तान घूमने आई रूसी महिला का फोन छीना

कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर लिया है। यह घटना शनिवार की है।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 Aug 2024 05:59 PM
share Share
Follow Us on
कब्रिस्तान घूमने आई रूसी महिला का फोन छीना

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कश्मीरी गेट स्थित लोथियन कब्रिस्तान घूमने आई रूसी महिला से बदमाश ने मोबाइल छीन लिया। यह घटना शनिवार की है। कश्मीरी गेट पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अक्साना रूसी दूतावास में कार्यरत हैं। वह प्राचीन इमारतों और स्थलों के विषय में जानकारी जुटाती हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अक्साना शनिवार को अंग्रेजों के समय के लोथिएन कब्रिस्तान देखने आई थीं। जब वह कब्रिस्तान की फोटो खींच रही थीं, तभी एक युवक आया और फोन छीनकर भाग गया। उसने पुलिस को सूचना दी। चूंकि पीड़िता को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाएं नहीं आती थीं इसलिए समस्या हो रही थी। फिर पुलिस और पीड़िता रूसी दूतावास पहुंचे जहां से दुभाषिया बुलाया गया जिसके बाद पीड़िता ने अंग्रेजी में लिखकर शिकायत सलाह लेकर देने की बात कही। लेकिन कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि जांच टीम कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिला है जिसके आधार पर जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।