चलते-चलते : कुख्यात हत्यारे की चमड़ी से बनाई किताब
लंदन के मायोसी हॉल म्यूजियम में एक अजीब किताब प्रदर्शित की जा रही है, जो एक हत्यारे विलियम कोर्डर की चमड़ी से बनाई गई है। यह किताब 19वीं सदी में ब्रिटेन में न्याय और अपराधियों के साथ किए गए व्यवहार को...

लंदन, एजेंसी। इतिहास में बहुत सी अजीब वस्तुएं समय-समय पर खोजी जाती रही हैं, जिनमें से कुछ सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए संग्रहालयों में रखी जाती हैं। इनमें ही एक ऐसी किताब है जो किसी कागज से नहीं बल्कि एक हत्यारे की चमड़ी से बनाई गई है। यह किताब मायोसी के हॉल म्यूजियम में प्रदर्शित की जा रही है।
यह किताब 19वीं सदी में ब्रिटेन में न्याय, सजा और अपराधियों के साथ किए गए व्यवहार को दिखाती है। किताब को हत्यारे विलियम कोर्डर की खाल से बनाया गया था जिसे 1828 में फांसी दी गई थी। फांसी के बाद उसके शरीर के कुछ हिस्सों को शारीरिक अध्ययन के लिए उपयोग किया गया और उसकी खाल से किताब बनाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।