KTM को फिर लगा झटका! इस प्लांट में ठप हुआ प्रोडक्शन, वजह जान चौंक जाएंगे
KTM को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कंपनी के ऑस्ट्रिया प्लांट में प्रोडक्शन ठप हो गया है। इसका प्रोडक्शन जुलाई में दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

दुनिया की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी KTM इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऑस्ट्रिया के मैटिगहोफन प्लांट में एक बार फिर से बाइक्स का प्रोडक्शन रोकना पड़ा है। इस बार की वजह जरूरी कंपोनेंट्स की कमी है। आइए जरा विस्तार से प्रोडक्शन ठप होने की वजह जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 95,677 - 99,476

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्यों रुका KTM का प्रोडक्शन?
खबरों के मुताबिक, कंपनी कुछ अहम सप्लायर्स के बकाया भुगतान नहीं कर पाई है। इसी कारण से जरूरी पार्ट्स की सप्लाई रुक गई है और बिना इन पार्ट्स के बाइक बनाना नामुमकिन हो गया। ऐसे में KTM के पास प्रोडक्शन रोकने के अलावा कोई चारा नहीं बचा।
कब दोबारा शुरू होगा प्रोडक्शन?
KTM का कहना है कि जुलाई 2025 से हालात संभालने के बाद प्रोडक्शन दोबारा शुरू करने की योजना है। कंपनी इस वक्त फाइनेंशियल दिक्कतों से उबरने के लिए कोशिश कर रही है। बीते समय में KTM को भारी नुकसान झेलना पड़ा था और एक वक्त ऐसा भी आया, जब कंपनी के बिकने या बंद होने की नौबत तक आ गई थी। अब KTM अपनी पहचान को फिर से मजबूत बनाने में जुटी हुई है।
भारत में KTM की रफ्तार
जहां एक ओर ऑस्ट्रिया में हालात खराब हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में KTM का सितारा चमक रहा है। हाल ही में कंपनी ने भारत में नई KTM 390 Enduro लॉन्च की है, जो एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के दीवानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।
KTM फैन्स के लिए क्या?
अगर आप KTM बाइक के दीवाने हैं, तो चिंता की ज्यादा बात नहीं है। भारत में लोकल प्रोडक्शन और स्टॉक की वजह से बाइक्स की उपलब्धता बनी रहेगी। जी हां, क्योंकि फ्यूचर में अगर स्थिति लंबी चली तो कुछ नए मॉडल्स की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है।
KTM का ऑस्ट्रिया प्लांट जरूरी पार्ट्स की कमी के चलते ठप हो गया है। लेकिन, भारत में KTM फुल स्पीड पर है और बाइक प्रेमियों को फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं है। जुलाई 2025 तक हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।