सुबह प्रभात फेरी का जोरदार स्वागत शाम को गणमान्य व्यक्तियों को किया सम्मानित
Moradabad News - भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने भगवान परशुराम का गुणगान किया। शाम को ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा में सहयोग करने वाले व्यक्तियों का सम्मान...

नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसका कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। शाम को ब्राह्मण समाज द्वारा नगर व क्षेत्र के शोभायात्रा और प्रभात फेरी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों का स्वागत व सम्मान किया गया। कांठ में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के द्वितीय दिवस प्रातः काल हर्षोल्लास से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान परशुराम का गुणगान किया। प्रभात फेरी का वैश्य सभा के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी के आवास एवं पंडित यतेंद्र शर्मा के आवास पर जलपान कराकर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में सोनिया शर्मा, दिया शर्मा, मनोरमा शर्मा, अनीता शर्मा, अनुजा शर्मा, सुनीता शर्मा, मीनू शर्मा, माया शर्मा, पूनम शर्मा, रितिका शर्मा, यशिका शर्मा आदि सहित सत्य प्रकाश शर्मा, दिवाकर शर्मा, राजीव शर्मा एडवोकेट, नवदीप शर्मा, संजय कौशिक, आकाश शर्मा, अभी शर्मा, हर्ष शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही शाम को पंडित बाबूराम शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला मोहल्ला विशनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा और प्रभात फेरी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों का स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने समाज में एकजुटता बनाए रखने की अपील की। । इस दौरान उन्होंने सभी आगुन्तको से भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
फोटो कांठ 1 प्रभात फेरी निकालते ब्राह्मण समाज के लोग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।