Empowering Women Government Initiatives and Self-Reliance Efforts in Khodavandpur महिला संवाद में दी गई योजनाओं की जानकारी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsEmpowering Women Government Initiatives and Self-Reliance Efforts in Khodavandpur

महिला संवाद में दी गई योजनाओं की जानकारी

खोदावंदपुर में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जीविका परियोजना प्रबन्धक मनोज कुमार कर्ण ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 27 April 2025 08:04 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में दी गई योजनाओं की जानकारी

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और सरकार की विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में महिलाओं के विचार जानने के उद्देश्य से रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फफौत पंचायत के चकवा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर में हुआ। इस कार्यक्रम मे महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं से साझा की गयी। इस कार्यक्रम में जीविका के परियोजना प्रबन्धक मनोज कुमार कर्ण ने कहा कि अब महिलाएं अबला नहीं हैं, महिलाएं अब घर से बाहर निकल रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। खासकर जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं की नौकरी, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस मौके पर महिलाओं ने भी सरकार की महिला सशक्तीकरण योजना की सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।