Akhilesh Yadav Condemns Attack on MP Ramji Lal Suman Calls it a Criminal Conspiracy रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला गहरी साजिश : अखिलेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Condemns Attack on MP Ramji Lal Suman Calls it a Criminal Conspiracy

रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला गहरी साजिश : अखिलेश

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवादादाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि, Attack on Ramji Lal Suman's convoy is a deep conspiracy: Akhilesh

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 27 April 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला गहरी साजिश : अखिलेश

लखनऊ, विशेष संवादादाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सांसद रामजी लाल सुमन पर जानलेवा हमले वह प्राणांतक दुर्घटना में भी बदल सकता था। ये एक आपराधिक कृत्य है। इतने टायर एक साथ इकट्ठा करना, एक गहरी साज़िश का सबूत ख़ुद है। ये एक बार फिर इंटेलिजेंस की गहरी चूक है या फिर जानबूझकर की गई अनदेखी है।

अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, एक दिन भाजपाई और उनके संगी-साथी भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार होंगे। देश में एक सांसद के ऊपर हुए जानलेवा हमले का संज्ञान लेने वाला कोई है या फिर ‘पीडीए का सांसद होने के कारण वर्चस्ववादियों की सरकार शर्मनाक चुप्पी साधकर भूमिगत हो जाएगी।

अब क्या बुलडोज़र का दम बेदम हो गया है या उप्र की सरकार ने अराजकता के आगे समर्पण कर दिया है या फिर ये सब उप्र सरकार की रज़ामंदी से हो रहा है? अगर शासन-प्रशासन ये सब जानते हुए भी अंजान बनने की कोशिश कर रहा है तो वो ये जान लें कि अराजकता किसी को भी नहीं बख्शती है। एक दिन भाजपाई और उनके संगी-साथी भी ऐसे हिंसक तत्वों का शिकार होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।