Rainbow-25 Celebrated by BIT Sindri Students with Khelo India Sports खेलो इंडिया खेल के साथ प्रयास इंडिया का वार्षिक उत्सव रेनबो-25 का हुआ आगाज, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsRainbow-25 Celebrated by BIT Sindri Students with Khelo India Sports

खेलो इंडिया खेल के साथ प्रयास इंडिया का वार्षिक उत्सव रेनबो-25 का हुआ आगाज

बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संस्था प्रयास इंडिया का वार्षिक उत्सव रेनबो-25 रविवार को खेलो इंडिया खेलों के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर खोखो, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ और जलेबी दौड़ जैसे खेलों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 28 April 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया खेल के साथ प्रयास इंडिया का वार्षिक उत्सव रेनबो-25 का हुआ आगाज

सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संस्था प्रयास इंडिया का वार्षिक उत्सव रेनबो-25 की शुरूआत रविवार को खेलो इंडिया खेल के साथ हुआ। इस अवसर पर खोखो, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ तथा जलेबी दौड़ आदि जैसे खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयास इंडिया के छात्र-छात्राओें ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सेल केसीएसआर के अधिकारी विभास मिश्रा, बीआईटी सिंदरी के प्रोफेसर धनश्याम, हर्ल के डी जी एम उमाशंकर, सतर्कता सेल के को एम तिवारी मौजूद थे। खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम की सफलता में प्रयास इंडिया के समर्पित स्वयंसेवकों और संस्था के पूर्व छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।