SP MP Ramjeelal Suman Criticizes Government for Rising Atrocities Against Dalits दलितों पर अत्याचार की बाढ़, प्रदेश में जंगलराज : सुमन, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSP MP Ramjeelal Suman Criticizes Government for Rising Atrocities Against Dalits

दलितों पर अत्याचार की बाढ़, प्रदेश में जंगलराज : सुमन

Aligarh News - फोटो: - गभाना टोल पर रोकने के बाद प्रदेश सरकार पर बरसे

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 28 April 2025 05:14 AM
share Share
Follow Us on
दलितों पर अत्याचार की बाढ़, प्रदेश में जंगलराज : सुमन

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गभाना टोल पर विरोध के बीच काफिले को रोकने पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रतिक्रिया दी है। कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की बाड़ आ गई है। जंगलराज व्याप्त है। इसकी रोकथाम के कोई इंतजाम नहीं हैं। आगरा में दलितों की बरात नहीं चढ़ने नहीं दी गई। रामपुर में बच्ची के साथ घटना हुई। प्रशासन का कहना है कि हमने कार्रवाई की। लेकिन, वह नाकाफी है। कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश में अमन चैन हैं। लेकिन, असल में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। जगह-जगह बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही है। प्रशासन ने नई मूर्ति लगवाने का शॉर्ट कट अपना लिया है। किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अगर मुकदमा लिख जाता तो इस प्रकार की घटना नहीं होती। मामला गंभीर है। हम बुलंदशहर जाना चाहते थे। लेकिन, स्थानीय प्रशासन ने हमें जानबूझकर व जबरन रोक लिया, ताकि जमीनी हकीकत सामने न आ जाए। रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों ने गाड़ियों पर पथराव किया। उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर पुलिस प्रशासन क्या कर रहा था। एलआईयू कहां थी। क्या कोई ऐहतियात बरता गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।