विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान
भगवानपुर के मेहदौली में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में युवा कांग्रेस...

भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मेहदौली में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी ने की। संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि हम सब को कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को बछवाड़ा विधानसभा के हर घर पर दस्तक देकर हर घर झंडा लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। आपलोग 1972 से बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपने तन मन धन से संघर्ष करते हुए चुनाव जीतते आ रहे हैं। उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बूथ स्तर पर बनी कमेटी के साथ समन्वय कर अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिला पर्यवेक्षक अमन सिद्दीकी ने कहा कि आलाकमान ने विशेष रूप से मुझे बछवाड़ा विधानसभा में मजबूती से चुनाव की तैयारी के लिए आपके पास भेजा है। सभी कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित कर बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन को कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मौके पर बछवाड़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार साहू, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व प्रदेश महासचिव अनुपम कुमार अन्नू, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम स्वार्थ साह, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो. युनीस, युवा प्रखंड अध्यक्ष उमेश दास, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, रामबाबू तांती, शीला देवी, मंटुन तांती, संजीव गुप्ता, हरिनारायण पंडित, अजय सिंह, धीरज महतो आदि ने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।