असम: देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन और लोग गिरफ्तार
असम में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम हमले के बाद से कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि अब्दुल...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 05:50 PM

गुवाहाटी, एजेंसी। असम में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम हमले के बाद अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि श्रीभूमि पुलिस ने अब्दुल हुसैन और रोजिद अहमद को गिरफ्तार किया है। एक अन्य इमरान हुसैन को बारपेटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार लोगों में विपक्षी ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।