तालिबान लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध हटाए: यूनिसेफ
यूनिसेफ ने तालिबान से अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर लगे प्रतिबंध को हटाने की अपील की है। 2021 से 22 लाख लड़कियां छठी कक्षा के बाद पढ़ाई से वंचित हैं। इस साल चार लाख और लड़कियों की शिक्षा बाधित...

इस्लामाबाद, एजेंसी। यूनिसेफ ने तालिबान से अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर लगे प्रतिबंध को हटाने की अपील की है। संगठन ने कहा कि 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से 22 लाख लड़कियां छठी कक्षा के बाद पढ़ाई से वंचित हैं। इस साल चार लाख और लड़कियों की शिक्षा बाधित हो गई, जिससे उनकी कुल संख्या बढ़कर 26 लाख हो गई है।
अफगानिस्तान दुनिया का इकलौता देश है, जहां लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर रोक है। तालिबान का दावा है कि यह प्रतिबंध शरिया कानून की व्याख्या के अनुरूप है। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा कि तीन साल से लड़कियों के अधिकारों का हनन हो रहा है और यदि यह प्रतिबंध 2030 तक जारी रहा, तो 40 लाख से अधिक लड़कियां प्राथमिक शिक्षा से आगे नहीं बढ़ पाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि महिला चिकित्सकों और दाइयों की संख्या घटने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।