Greater Noida Administration Seals Caltech Builder Office Over 2 16 Crore Dues बकाया न चुकाने पर कैल्टेक बिल्डर का दफ्तर सील, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Administration Seals Caltech Builder Office Over 2 16 Crore Dues

बकाया न चुकाने पर कैल्टेक बिल्डर का दफ्तर सील

ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन ने यूपी रेरा की ओर से कैल्टेक बिल्डर का दफ्तर सील कर दिया। बिल्डर पर 2.16 करोड़ रुपये का बकाया था। प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन बिल्डर ने भुगतान नहीं किया। अब...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 21 April 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
बकाया न चुकाने पर कैल्टेक बिल्डर का दफ्तर सील

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) का बकाया न चुकाने पर सोमवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित कैल्टेक बिल्डर का दफ्तर सील कर दिया। परियोजना पर रेरा की आरसी का 2.16 करोड़ बकाया था। दादरी तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि यूपी रेरा आदेश का पालन नहीं करने वाली बिल्डर परियोजनाओं के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है। वहीं, प्रशासन ने भी बिल्डरों से वसूली के लिए अभियान शुरू किया है। प्रशासन की ओर से कैल्टेक बिल्डर को बकाया चुकाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया। सोमवार को उन्होंने अमीन अनुज कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ ग्रेनो वेस्ट स्थित कैल्टेक बिल्डर परियोजना पर पहुंचकर दफ्तर सील कर दिया। साथ ही बकाया न चुकाने तक सील हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

यूपी रेरा ने जिला प्रशासन को कुल 2706 आरसी जारी की हैं, जिनका प्रशासन को कुल 738.69 करोड़ रुपये बिल्डरों से वसूलना है। इनमें सबसे ज्यादा बकायेदार बिल्डर दादरी क्षेत्र के हैं। यूपी रेरा ने दादरी क्षेत्र की बिल्डर परियोजनाओं के खिलाफ कुल 2069 आरसी जारी की हैं, जिनके प्रशासन को 621.67 करोड़ रुपये वसूलने हैं। इन परियोजनाओं में करीब एक हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदार फंसे हैं, जिन्हें न तो बिल्डरों ने उनकी रकम लौटाई है और न ही फ्लैट पर कब्जा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।