Greater Noida Wrestler Dolly Rana to Compete in Khelo India Youth Games in Bihar पहलवान डॉली राणा खेलो इंडिया में हिस्सा लेंगी , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Wrestler Dolly Rana to Compete in Khelo India Youth Games in Bihar

पहलवान डॉली राणा खेलो इंडिया में हिस्सा लेंगी

ग्रेटर नोएडा की महिला पहलवान डॉली राणा बिहार में चल रहे खेलो इंडिया युवा खेल में कुश्ती स्पर्धा में भाग लेंगी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था। डॉली 53 किग्रा भार वर्ग...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 13 May 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
पहलवान डॉली राणा खेलो इंडिया में हिस्सा लेंगी

ग्रेटर नोएडा। जिले की महिला पहलवान डॉली राणा बिहार में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल में आज यानी बुधवार से कुश्ती स्पर्धा में दांव पेच लगाएंगी। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहला स्थान करने के आधार पर खेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है। कोच रवि पहलवान ने बताया कि बिहार के पटना में चल रहे खेलो इंडिया युवा खेल में 14 से 15 मई तक जूनियर कुश्ती स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के राजतपुर बिसाहड़ा गांव निवासी डॉली राणा 53 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि पर डॉली के परिवार में खुशी का माहौल है।

वह दादरी के धूम मानिकपुर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में पहलवानी के गुर सीख रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।