Noida Karate Players to Compete in National Championship in Dehradun राष्ट्रीय कराटे में 19 खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Karate Players to Compete in National Championship in Dehradun

राष्ट्रीय कराटे में 19 खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

नोएडा के 19 खिलाड़ी 11 जून को देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता से पहले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों के बारे में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 8 June 2025 08:30 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय कराटे में 19 खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

नोएडा। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर के 19 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता 11 जून से देहरादून में खेली जाएगी। प्रतियोगिता से पहले स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलग-अलग भार वर्ग में शिवानी सिंह, हिमांशु भाटी, अश्वनी शर्मा, सनाया अग्रवाल, दिव्या भाटी, अमानसी गर्ग, अदिति बर्मन, अराध्या गुप्ता, नैनिका नाथ, शगुन, दिविशा नन्दुरकर, यजुर भारद्वाज, अभिमन्यु चौधरी, विहान चंद्र, आशुतोष घटराज, ऋषि थापा, अविरल भूदानी, हिमांशु पंत और निशि प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंगलवार को सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस मौके पर संघ के महासचिव कमल थापा, बालकिशन गुरंग, अमर चौहान, सुबोध धीमान, राजकुमार चौहान सहित कई कराटे प्रशिक्षक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।