Smriti Irani Highlights Legacy of Ahilyabai Holkar at Greater Noida Seminar अहिल्याबाई होल्कर के मूल्यों को अपना राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा: स्मृति ईरानी , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsSmriti Irani Highlights Legacy of Ahilyabai Holkar at Greater Noida Seminar

अहिल्याबाई होल्कर के मूल्यों को अपना राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा: स्मृति ईरानी

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्द जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 27 May 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर के मूल्यों को अपना राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा: स्मृति ईरानी

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की शासन व्यवस्था, उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं और आजादी की लड़ाई में उनका मौन लेकिन सशक्त योगदान आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अहिल्याबाई के सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल्यों को अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। स्मृति ईरानी रानी अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा देश की रक्षा के लिए भारत की वीरांगनाओं ने अनुकरणीय कार्य किया है,जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

अहिल्याबाई होल्कर ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए यहां की जनता के लिए कार्य के साथ मंदिरों के जीर्णोद्वार का कार्य भी किया। उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा मिलती रहेगी। रानी लक्ष्मी बाई ने पीठ पर छोटे बच्चे के साथ युद्ध के मैदान में घोड़े पर सवार होकर लड़ाई लड़ी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ़ महेश शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन भारतीय संस्कृति के धर्म, सेवा और विवेक की मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे नेतृत्व के आदर्श को अपनाएं, जो व्यक्तिगत स्वार्थ के ऊपर उठकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। संगोष्ठी को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रोफेसर डॉ़ प्रीति बजाज, पंकज अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी, सुभाष भाटी, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, सुशील भाटी, धर्मेंद्र कोरी, सतेंद्र नागर, रजनी तोमर, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, कर्मवीर आर्य, अश्वनी गोयल, वीरेंद्र भाटी आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र- छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के नोएडा आगमन पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा डीएनडी पर स्वागत किया गया। महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने उन्हें बुके देकर जिले में आगमन पर स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, चंदगीराम यादव, संजय बाली, गिरीश कोटनाला, विनोद शर्मा, चमन अवाना, शारदा चतुर्वेदी, रामनिवास यादव, ओमवीर अवाना, उमेश यादव, अर्पित मिश्रा, जितेंद्र सिंह तोमर आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।