delhi woman jumped from Kashmiri Gate Metro Station flyover Yudhister setu Aruna Asaf Ali Government Hospital महिला ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर से लगाई छलांग, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi woman jumped from Kashmiri Gate Metro Station flyover Yudhister setu Aruna Asaf Ali Government Hospital

महिला ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर से लगाई छलांग, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला ने इस फ्लाईओवर से छलांग क्यों लगाई? अभी इस बारे में भी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला की पहचान करने की कोशिश अभी की जा रही है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 Dec 2022 08:04 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर से लगाई छलांग, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक महिला ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि शाम को करीब 5 बजकर 21 मिनट पर कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल आया था और जानकारी दी गई थी कि कश्मीरी गेट मेट्रो के गेट नंबर - 6 से एक महिला गिर गई है। मौके पर पहुंचने के बाद अज्ञात महिला सड़क पर गिरी हुई थीं। महिला की उम्र करीब 45 साल है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला को तुरंत Aruna Asaf Ali Government Hospital में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने युधिष्ठिर सेतु फ्लाईओवर से छलांग लगा दी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया है कि महिला ने इस फ्लाईओवर से छलांग क्यों लगाई? अभी इस बारे में भी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।