Saturn transit in pisces 2025 Horoscope rashifal shani gochar 2025 meen rashi lucky zodiac signs Shani Gochar: होली बाद गुरु की मीन राशि में शनि गोचर, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणShani Gochar: होली बाद गुरु की मीन राशि में शनि गोचर, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

Shani Gochar: होली बाद गुरु की मीन राशि में शनि गोचर, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

  • Shani Gochar 2025: शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं और होली बाद गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जानें शनि का मीन गोचर किन राशियों के लिए लाएगा अच्छा समय-

Saumya TiwariTue, 14 Jan 2025 02:25 PM
1/8

शनि का मीन गोचर 2025

ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि का मीन गोचर होली बाद होगा। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च 2025 को है, जबकि शनि का गोचर 29 मार्च 2025 को होगा। शनि के मीन राशि में जाने से मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। लेकिन शनि का मीन गोचर कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

2/8

शनि का मीन गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी

शनि के प्रभाव से इन भाग्यशाली राशियों को आर्थिक सफलता के साथ व्यावसायिक उन्नति भी प्राप्त हो सकती है। जानें शनि का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-

3/8

वृषभ राशि पर शनि का प्रभाव

वृषभ राशि वालों के लिए शनि गोचर आर्थिक रूप से अच्छा प्रभाव डालेगा। आय में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी।

4/8

शनि का वृषभ राशि पर प्रभाव

शनि के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि वालों को निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

5/8

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि का मीन गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। नौकरी-पेशा में पदोन्नति का इंतजार करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बड़े टास्क में बड़ी भूमिका मिल सकती है।

6/8

तुला राशि पर शनि का प्रभाव

धन बचत करने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

7/8

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। शनि का मन गोचर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

8/8

जरूरी सूचना

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।