What is Makar Sankranti gupt Lakshmi daan know Makar sankranti par kya daan mein dein Makar Sankranti Daan: मकर संक्रांति पर क्या होता है गुप्त लक्ष्मी दान, जानें किस दान का क्या होता है लाभ
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणMakar Sankranti Daan: मकर संक्रांति पर क्या होता है गुप्त लक्ष्मी दान, जानें किस दान का क्या होता है लाभ

Makar Sankranti Daan: मकर संक्रांति पर क्या होता है गुप्त लक्ष्मी दान, जानें किस दान का क्या होता है लाभ

  • मकर संक्रांति का दिन स्नान और दान के लिए ही माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानें मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

Anuradha PandeyTue, 14 Jan 2025 09:31 AM
1/6

गुप्त लक्ष्मी का दान क्यों

गुप्त लक्ष्मी का दान मकर संक्रांति पर जरूर किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके घर में महालक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि और आरोग्यता बना रहता है। यह दान धन, स्वास्थ्य, और मानसिक शांति को बढ़ावा देता है।

2/6

मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति का दिन स्नान और दान के लिए ही माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि इस दिन सूर्य को जल और शनि के लिए गर्म कपड़े और तिल का दान किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तिल का दान करने से शनि के दोषों से छुटकारा मिलता है। आइए जानें मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

3/6

कैसे करें गुप्त लक्ष्मी का दान

इसके लिए गुड़ और तिल के लड्डू बनाएं और उनमें एक या दो रुपये का सिक्का छिपाएं। इसे मंदिर में गुप्त रूप से दान करें।इसके अलावा आप अनाज का दान कर रहे हैं, तो उसमें दबाकर भी पैसे रख सकते हैं।

4/6

मकर संक्रांति पर आप श्रीफल का दान कर सकते हैं

मकर संक्रांति पर आप श्रीफल का दान कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर तिल एवं गुड़ या गुड़ से बनी हुई वस्तुएं दान करना शुभ होता है। मकर संक्रांति पर अपनी सामर्थ्यानुसार गर्म वस्तुओं का दान करने से शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन खिचड़ी का दान करना शुभ फलदायी होता है तथा सौभाग्य में वृद्धि करता है।

5/6

काले तिल के दान से आपको शनि भगवान प्रसन्न

काले तिल के दान से आपको शनि भगवान प्रसन्न होते हैं और ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। काले तिल को मंदिरों में चढ़ाया जा सकता है या जरूरतमंदों को दिया जा सकता है।

6/6

सौ वस्तुओं का दान

आप इस दिन से शुरू करके सौ वस्तुओं का दान कर सकते हैं। यह दान एक साल में पूरा करना होता है। मकर संक्रांति से लेकर अगली मकर संक्रांति तक आप सौ वस्तुओं का दान करने का प्रण करें और साल में इन चीजों को दान करते रहें।