ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी कुछ ऐसी भी फिल्में थीं जो बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। अब आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ काम किया, लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप थी। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों ने साथ में फिर कभी काम नहीं किया।
इस फिल्म को इतना नुकसान हुआ था कि वे उसके प्रोडक्शन कॉस्ट तक को कवर नहीं कर पाए। यह दोनों की साथ में बड़ी फ्लॉप फिल्म थी। यह फिल्म जिसकी हम बात कर रहे हैं वो है रावण।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है, लेकिन लास्ट उनकी साथ में फिल्म थी वो थी रावण। इस फिल्म को पॉपुलर फिल्ममेकर मणिरतनम ने डायरेक्ट किया था।
इतना ही नहीं फिल्म को म्यूजिक ऑस्कर विनर ए आर रहमान ने दिया था और लिरिक्स गुलजार ने लिखे थे।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक और ऐश्वर्या की फिल्म रावण का प्रोडक्शन बजट 55 करोड़ था। लेकिन फिल्म चली नहीं और रावण ने वहीं भारत में 39.37 करोड़ कमाए और वर्ल्डवाइड 49.57 करोड़। फिल्म अपना कॉस्ट तक रिकवर नहीं कर पाई थी।
इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने फिर दोबारा साथ काम नहीं किया। वैसे फिल्म में अभिषेक हीरो नहीं बल्कि विलन थे।
इससे पहले अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में ढ़ाई अक्षर प्रेम के, सरकार राज, कुछ ना कहो, उमराव जान, गुरु, धूम 2 में भी काम किया है।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी हैं आराध्या। फिलहाल दोनों अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं।