महाभारत में दुर्योधन का किरदार एक्टर पुनीत इस्सर ने निभाया था। दुर्योधन के रोल पुनीत को एक बड़ी पहचान दिलाई थी। पुनीत ने कई फिल्मों में भी काम किया है। वो बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम कर चुके हैं। आज हम आपको इनकी 10 फिल्मों के बाद में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है।
साल 2022 में आई विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स में पुनीत ने डीजीपी हरि नारायण का रोल निभाया था। उनके अलावा मूवी में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है।
योद्धा में पुनीत के अलावा साउथ एक्टर मोहनलाल और एक्ट्रेस मधु लीड रोल में थीं। इस मूवी को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है।
इस मूवी में पुनीत के अलावा अशोक कुमार, प्राण, ओम प्रकाश, टुन टुन और शक्ति कपूर जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।
साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर में पुनीत ने अहम किरदार निभाया था। इसमें उनके अलावा सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।
साल 1987 में रिलीज हुई प्यार की जीत में पुनीत इस्सर के अलावा रेखा, विनोद मेहरा और शशि कपूर अहम किरदार में थे। इस मूवी को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म कुली में पुनीत ने विलेन का किरदार निभाया था। एक फाइट सीन की शूटिंग के दौरान पुनीत ने बिग बी के पेट में ऐसा पंच मारा कि उनकी जान जाते-जाते बची। इस मूवी को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है।
ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर कृष मूवी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में पुनीत का रोल छोटा होने के बावजूद काफी मजेदार था। इस मूवी को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है।
इस फिल्म में रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती, ममता कुलकर्णी और पुनीत अहम किरदार में थे। इस मूवी को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है।
साल 1984 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म पुराना मंदिर में पुनीत के अलावा मोहनीश बहल और सतीश शाह जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिली है।
ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु, पुनीत जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली है।