पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। अतीत में भी इस तरह के हमलों ने कई बार भारत को दबाने की कोशिश की है। इनमें से कुछ पर बॉलीवुड में फिल्में भी बन चुकी हैं। जानिए ऐसी कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में जो रियल लाइफ आतंकी हमले पर आधारित थीं।
नाना पाटेकर, अतुल कुलकर्णी और गणेश यादव जैसे सितारों से सजी यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी साल 2008 में हुई मुंबई हमलों पर आधारित थी। (IMDb 6.9/10)
साल 2018 में आई फिल्म 'होटल मुंबई' भी मुंबई धमाकों पर ही आधारित थी, लेकिन इसकी कहानी खासतौर पर ताज महल पैलेस होटल के स्टाफ और इसमें मौजूद महमानों की आपबीती पर आधारित थी। (IMDb 7.6/10)
विकी कौशल के करियर को उछाल देने वाली 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2016 में हुए उरी अटैक पर आधारित थी। जिसमें आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में मौजूद भारतीय सेना के बेस पर हमला किया था। (IMDb 8.2/10)
साल 2004 में आई फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी एक कमाल की क्रिएशन थी। साल 1993 में हुई बॉम्बे धमाकों पर आधारित इस फिल्म को इसकी रिसर्च और रियल फील की वजह से काफी सराहा गया। (IMDb 8.4/10)
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'माय नेम इज खान' यूं तो एक फिक्शन मूवी थी, लेकिन इसकी कहानी अमेरिका में हुए 9/11 हमले के बाद मुसलमानों द्वारा झेले गए दंश पर आधारित थी। (IMDb 7.9/10)
पिछले साल ही रिलीज हुई ऋतिक रोशन की मल्टीस्टारर फिल्म 'फाइटर' पुलवामा हमले पर आधारित बताई जाती है। जिसमें भारतीय जवानों को ले जा रहे एक काफिले को निशाना बनाया गया था। जिसके जवाब में भारत ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया। (IMDb 6.2/10)
जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफे' को पूरी तरह एक आतंकवादी हमले पर आधारित फिल्म नहीं कहा जा सकता, लेकिन इसकी कहानी काफी हद तक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हुए हमले पर आधारित थी। (IMDb 7.6/10)
फिल्म 'मेजर' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी पर आधारित है। जो 2008 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए। (IMDb 8.1/10)
सैफ अली खान की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'फैंटम' पूरी तरह वास्तविकता पर आधारित नहीं थी। लेकिन इसकी कहानी काफी हद तक मुंबई हमले का काल्पनिक चित्रण था। कई घटनाएं और किरदार मेल खाते नजर आते हैं। (IMDb 6/10)