पहचान कौन? में आज हम आपको साल 1972 में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसके लिए एक्टर संजीव कुमार को नेशनल अवार्ड मिला था।
इस फिल्म में संजीव कुमार के साथ जया भादुरी अब जया बच्चन नजर आई थीं। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
इस फिल्म का नाम था कोशिश। फिल्म में संजीव कुमार और जया बच्चन ने मूक और बधिर कपल की भूमिका निभाई थी।
आईएमडीबी के मुताबिक, यह फिल्म 15 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली था। फिल्म को कम बजट में बनाया गया था।
फिल्म रिलीज के बाद संजीव कुमार को ऐसा लग रहा था कि उनके साथ धोखा हुआ है। संजीव की फिल्म के मुनाफे में 25 प्रतिशत भागिदारी थी।
फिल्म रिलीज के बाद संजीव कुमार ने जब अपने 25 प्रतिशत मांगे तो उन्हें कहा गया कि फिल्म फ्लॉप हो गई है। इस चीज का उन्हें बुरा लगा था।
फिल्म को दिग्गज गीतकार गुलजार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को मोहिनी एन सिप्पी और गुलजार ने लिखा था।
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 8.4 है। इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।