Mohammad Afzal Sets National Record in 800m at UAE Athletics Grand Prix खेल : मोहम्मद अफजल ने 800 मीटर में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMohammad Afzal Sets National Record in 800m at UAE Athletics Grand Prix

खेल : मोहम्मद अफजल ने 800 मीटर में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

मोहम्मद अफजल ने 800 मीटर में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड यूएई एथलेटिक्स दुबई, एजेंसी।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
खेल : मोहम्मद अफजल ने 800 मीटर में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

मोहम्मद अफजल ने 800 मीटर में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड यूएई एथलेटिक्स दुबई, एजेंसी। मोहम्मद अफजल ने शनिवार को यूएई एथलेटिक्स ग्रा. प्री. में पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 29 वर्षीय धावक ने एक मिनट 45.61 सेकंड का समय लेकर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। जॉनसन का रिकॉर्ड तोड़ा : उनकी टाइमिंग 2018 में गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप में जिनसन जॉनसन के 1:45.65 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड से 0.04 सेकंड बेहतर रही। केन्या के निकोलस किपलागट ने 1:45.38 के समय के साथ रेस जीती, जबकि दक्षिण अफ्रीका के क्रस्टिोफर स्वार्ट 1:45.84 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अफजल ने 2023 एशियाई खेलों में 1:48.43 के प्रयास के साथ रजत पदक जीता था। वह अब तक किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 800 मीटर समय दर्ज करने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। कुजूर को स्वर्ण : अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में 20.45 सेकंड के मीट रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह पिछले महीने कोच्चि में फेडरेशन कप में उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड से केवल 0.05 सेकंड कम है। चाड के महामत गौबे यूसुफ (20.93 सेकंड) और यूएई के इमैनुएल बामिडेल (20.97 सेकंड) ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुजूर, गुरिंदरवीर सिंह, मणिकांत होब्लिडार और अमलान बोरगोहेन की भारतीय पुरुषों की 4 गुणा 100 मीटर रिले टीम ने 38.76 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की लंबी कूद में डेविड सोलोमन ने 7.78 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ओमान के अल येराबी (7.61 मीटर) और क्रोएशिया के मार्को सेको (7.60 मीटर) ने पोडियम पूरा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।