जलकल मुख्यालय संवारा, सेवानिवत्तृ कर्मियों का सम्मान
Lucknow News - जलकल विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मुख्यालय में सम्मान लखनऊ प्रमुख संवाददाता जलकल मुख्यालय को

जलकल विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मुख्यालय में सम्मान लखनऊ प्रमुख संवाददाता जलकल मुख्यालय को सजा संवार दिया गया है। गेट से लेकर भीतर तक बड़े पैमाने पर सजावट की गई है। शनिवार को इन कार्यों का लोकार्पण हुआ। साथ ही ऐशबाग जलकल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, जलकल विभाग के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। उनके साथ माननीय पार्षद संदीप शर्मा, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा एवं जलकल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह में अप्रैल 2025 में जलकल विभाग से सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि जलकल विभाग नगर की जलापूर्ति व्यवस्था की रीढ़ है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा भावना, ईमानदारी और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता जलकल सचिन सिंह यादव ने किया। मुख्य द्वार और फौवारे का लोकार्पण इस दौरान महापौर ने जलकल मुख्यालय में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसमें मुख्य द्वार, फाउंटेन और परिसर के अन्य भाग शामिल हैं। सभी कार्य महापौर निधि से संपन्न कराए गए। इनको मिला सम्मान- - मुख्यालय से सुमन पत्नी स्व. ओम प्रकाश (सफाई कर्मचारी) - जोन-1 से शिवराम सिंह (पंपचालक) - जोन-3 से दिनेश कुमार मिश्रा (पंपचालक) एवं सज्जन (गैंगमैन) - जोन-4 से बनवारी लाल (गैंगमैन) - जोन-7 से अशोक (गैंगमैन) - सचिव एवं अधिशासी अभियंता जलकल शशि कुमार गुप्ता
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।