सड़क दुर्घटना में बच्चा समेत तीन घायल
देवरी थाना क्षेत्र के चतरो - गावां मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में 05 वर्षीय उचित कुमार, 50 वर्षीय कंचन देवी और 30 वर्षीय राहुल कुमार घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 11 May 2025 03:01 AM

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो - गावां मुख्य मार्ग में शनिवार को पुरनीघोसे में जवारी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें देवरी गांव के उचित कुमार 05 वर्ष व गावां की कंचन देवी 50 तथा राहुल कुमार 30 वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार के बाद कंचन देवी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।