Passengers Face Lack of Clean Drinking Water and Toilets at Maheshmunda Railway Station महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में पेयजल के अलावा कई समस्याएं, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPassengers Face Lack of Clean Drinking Water and Toilets at Maheshmunda Railway Station

महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में पेयजल के अलावा कई समस्याएं

महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है। स्टेशन परिसर में केवल एक चापाकल काम कर रहा है, जबकि दूसरा खराब है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि वर्षों बाद भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 11 May 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में पेयजल के अलावा कई समस्याएं

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं है। स्टेशन परिसर में पानी के लिए दो चापाकल था। इसमें एक चापाकल मरम्मत के अभाव में खराब पड़ा हुआ है। जाहिर है वह बंद है। दूसरा चापाकल की स्थिति ठीक है। पानी के लिए एक चापाकल के भरोसे यात्री हैं। बतला दें कि महेशमुंडा रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण हुआ लेकिन यात्रियों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा गया। पानी के अलावा स्टेशन पर अन्य सुविधाओं का भी घोर अभाव है। स्थानीय मुखिया मो सद्दीक अंसारी ने कहा कि महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आज भी कई तरह की सुविधा नहीं है।

इसमें पेयजल की समस्या सबसे बड़ी है। वर्षों बीत जाने के बाद भी स्टेशन में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। इतना ही नहीं स्टेशन पर पानी और शौचालय दोनों की नितांत आवश्यकता है। परंतु रेलवे विभाग दोनों सुविधा को उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रहा है। सुविधाओं के अभाव के बीच यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों को खुले मे शौच जाना विवशता : स्थापना काल से ही महेशमुंडा रेलवे स्टेशन में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। मल मूत्र त्याग करने के लिए लोगों को खुले में जाना पड़ता है या फिर स्टेशन के बगल पंपु तालाब ही इसके लिए दूसरा विकल्प है। जिससे पंपु तालाब के चारों तरफ भारी गंदगी फैली हुई है। बताया जाता है कि महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। प्लेटफॉर्म पर महिला यात्रियों को उतरने के बाद शौच के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलने पर उन्हें झाड़ियों का सहारा लेना मजबूरी बनी हुई है। स्थानीय मुखिया ने कहा कि विभाग सहित रेलवे मास्टर को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन अब तक इस मामले में कोई पहल नहीं की जा रही है। जिससे स्टेशन पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। इस सिलसिले में महेशमुंडा स्टेशन प्रबंधक से शनिवार शाम 3:52 बजे संपर्क स्थापित किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।