Delhi MCD 12 ward by-election notification will be issued this month दिल्ली MCD के 12 वार्डों में उपचुनाव से जुड़ा नया अपडेट, कब जारी होगा नोटिफिकेशन, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi MCD 12 ward by-election notification will be issued this month

दिल्ली MCD के 12 वार्डों में उपचुनाव से जुड़ा नया अपडेट, कब जारी होगा नोटिफिकेशन

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की तरफ से इस संबंध में तैयारी की जा रही है। आयोग के पदाधिकारियों ने इसी महीने निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद जताई है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानSun, 11 May 2025 07:06 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली MCD के 12 वार्डों में उपचुनाव से जुड़ा नया अपडेट, कब जारी होगा नोटिफिकेशन

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव का नोटिफिकेशन मई महीने जारी होगा। इस संबंध में दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। आयोग के पदाधिकारियों ने इसी महीने निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद जताई है। अधिसूचना जारी होने के 28 दिनों के अंदर चुनाव संपन्न करना आवश्यक होता है। इस संबंध में आयोग की दिल्ली पुलिस और निगम प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी सप्ताह में बैठकें होंगी। 

चुनाव आयोग द्वारा पुलिस और निगम को 12 वार्डों में पोलिंग स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए कहा जाएगा। इससे पहले अप्रैल के अंत में आयोग ने 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी व समीक्षा अधिकारियों की नियुक्ति कर दी थी। इन सभी निर्वाचन अधिकारियों को पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथों पर निगम कर्मचारियों को चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इन वार्डों में होंगे उपचुनाव

मुंडका, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर में उपचुनाव होंगे।

सदन में अभी यह स्थिति : अभी मौजूदा समय में निगम के सदन में कुल 238 पार्षद हैं। इनमें से भाजपा के 117 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 113 और कांग्रेस के 8 पार्षद हैं।

राजनीतिक दलों में शुरू हुआ मंथन : उपचुनाव की आहट के बीच राजनीतिक दलों ने भी उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा, आप और कांग्रेस 12 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं।

एमसीडी में 22 मई को स्थायी और वार्ड समिति के चुनाव होंगे

एमसीडी अपनी स्थायी समिति में दो रिक्त पदों को भरने के लिए 22 मई को चुनाव कराएगा, साथ ही विभिन्न वार्ड समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए भी चुनाव कराएगा। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, एक नोटिस में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई थी। विधायक चुने जाने के बाद दो पार्षदों के इस्तीफे के कारण एमसीडी को स्थायी समिति में रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव कराने पड़ रहे हैं। ये पार्षद पहले क्रमशः दक्षिण जोन और सिटी-एसपी जोन वार्ड समितियों से स्थायी समिति के लिए चुने गए थे।चुनाव 22 मई को होगा और गुप्त मतदान के माध्यम से प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसी दिन विभिन्न वार्ड समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए भी चुनाव होंगे। इनमें नजफगढ़, रोहिणी, करोल बाग, मध्य, नरेला, दक्षिण और सिटी-एसपी जैसे जोन की समितियां शामिल हैं।