yellow alert of rainfall speedy wind and heat wave in jharkhand for next 5 days कुछ जिलों में बारिश, कुछ में लू, 16 मई तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; IMD का येलो अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़yellow alert of rainfall speedy wind and heat wave in jharkhand for next 5 days

कुछ जिलों में बारिश, कुछ में लू, 16 मई तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; IMD का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी तो कुछ जिलों में लू भी चलेगी।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSun, 11 May 2025 06:41 AM
share Share
Follow Us on
कुछ जिलों में बारिश, कुछ में लू, 16 मई तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; IMD का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: रांची में शनिवार को दिन में तेज गर्मी और उमस के बाद शाम को हल्की और रात 11 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ। तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी रोक दी गयी। शनिवार को रांची में करीब एक मिमी बारिश हुई। रात की तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, गर्मी से लोगों को निजात मिली। इस दौरान मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। येलो अलर्ट अलग-अलग जिलों में, अलग-अलग वजहों से जारी किया गया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मिला-जुला रहेगा मौसम का हाल

रविवार से लेकर 16 मई तक झारखंड का मौसम मिला-जुला रहेगा। इस दौरान कहीं बारिश होगी तो किसी जिले में लू भी चलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश, लू और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि जिलों में कब बारिश होगी और कहां लू चलेगी

मौसम विभाग ने 16 मई तक राज्य के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर जिलों के लिए तेज हवा, बारिश और लू का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को को राज्य के दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी में गरज के साथ 30-40 किमी की गति से हवा चलेगी। 12 और 13 मई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में लू चलेगी। 14 से 16 मई तक राज्य के गिरीडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज जिले लू की चपेट में रहेंगे। शनिवार को डालटनगंज में 1.6 मिमी, चाईबासा में 1.6 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया।